बधाई लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
बधाई लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

गुरुवार, 26 फ़रवरी 2009

यूनुस ममता को बेटे की बधाई


यूनुस ममता को बेटे की बधाई

रेडियोवाणी वाले यूनुस और बतकही वाली ममता के लिए आज का दिन बहुत मुबारक रहा। आज दोपहर में १२ बजकर १० मिनट पर ममता माँ बन गईं और यूनुस पिता बन गए हैं। बच्चा सिजेरियन हुआ है लेकिन माँ बेटे दोनों स्वस्थ । दोपहर में बेटे के जन्म की शुभ सूचना यूनुस ने एसएम एस से दी। फिर उनसे बात भी हुई। फोन पर पिता बनने की खुशी उनकी आवाज में चहक बन कर साफ सुनाई दे रही थी।

जच्चा-बच्चा दोनों अभी कुछ दिन तक मुंबई के लीलावती अस्पताल में रहेंगे। हो सकता है कि कल मैं अस्पताल जाऊँ भी। किंतु यदि न भी गई तो घर आने पर देखूँगी नए मेहमान को। धरती के नए मानव को दुलराना बहुत अच्छा लगता है। मैं ममता माँ बनने की और यूनुस को पिता बनने की मंगल कामनाएँ दे रही हूँ। साथ ही उस नए लाल के लिए मंगल गीत गा रही हूँ। आप सब भी उसका स्वागत करें और ममता यूनुस को बधाई दें।
ऊपर के चित्र में ममता और यूनुस । अब ये दो नहीं तीन हैं।