भानी लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
भानी लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

मंगलवार, 15 जून 2010

भानी के ग्यारह रूप...... देखिए

ये ग्यारह रूप हैं मेरी दुलारी के। बहुत दिनों से सोच रही थी।

































































पिछले बहुत दिनों से मैंने भानी के बारे में न कुछ लिखा न कोई चर्चा की। आज भानी की पसंद की कुछ तसवीरें छाप रही हूँ। देखिए और मेरी इस प्यारी बेटी को अपना आशीष दीजिए











गुरुवार, 15 मई 2008

गिलास को भी पसीना आता है

वैसे तो भानी को गर्मी बिलकुल पसंन्द नहीं और मैं भी उसे दोपहर को हाल यानी लीविंग रूम मे नहीं रहने देती हाल से अंदर के कमरे में ले जाने का तरीका है लसीब.....
मैंने उसे लस्सी पीने के लिए दिया ,हाँ भानी लस्सी को लसीब बोलती है और हम सब उसके मुहँ से लसीब ही सुनना चाहते है...भानी का गुल्लक रसगुल्ला है...वो पैसे रसगुल्ले में रखती हैं...कंटाप मारने को कंटाल मारना कहती हैं...उनकी बात न मानी जाए तो सच में कंटाल मारने लगी हैं...
कल की लसीब कुछ ज्यादा ही ठंन्डी थी ।
मैं.उसको लसीब देकर अन्दर के कमरे मे चली गई यह कह कर कि तुम रहो गरमी में, मैं अन्दर आराम से सोऊँगी दरवाजा स्भाविक रूप से बिना लाक के ही था ताकि भानी जब चाहे अन्दर आ जाएँ.... ।
भानी अन्दर तो नहीं आई बल्कि जोर जोर से आवाज लगाने लगीं मुझे लगा क्या हुआ मेरी .बेटी को मैं दौड़ कर उसके पास आई क्या हुआ
भानी कहने लगी मम्मा मुझे तो खाली गरमी लग रही है और ग्लास इतनी
ठंडी है फिर इसे पसीना क्यों आ रहा है......
मानस को जब पानी पीना होता है भानी से गिलास का पसीना दिखाने को कहता है और भानी दौड़ कर कई गिलास भर लाती हैं...मानस का काम हो जाता है
भानी कई दिनों से गिलास के पसीने का आनंद ले रही हैं... और सब को दिखा रही हैं....देखो गिलास का पसीना ।

मंगलवार, 1 अप्रैल 2008

कहानीकारा भानी के बारे में

भानी की कहानी
आजकल सभी बच्चे अद्भुत क्षमता से भरे होते हैं उनमें से एक मेरी बेटी भानी भी है। भानी की तरह ही सभी बच्चे खाने पीने में भी बहुत आना कानी करते हैं। भानी लगभग एक महीने से खाने पीने के मामले में बहुत परेशान कर रही हैं। कल रात मैंने भानी से कहा कि नहीं खाओगी तो भूत आएगा और खूब डराएगा ......हा।हा।हा......करके और भरपेट खाओगी तो भगवान जी आएँगे....विद्या बुद्धि देंगे....ताकत देंगे.....। भानी ने थोड़ा बहुत खाया और सो गईं।
सुबह उठ कर भानी ने कहा...मम्मी भगवान जी भी आए थे और भूत भी आया था। भगवान जी ने कहा कि खाना खाओ और भूत ने कहा कि पानी पियो मैंने पूछा बस इतनी ही बात हुई। भानी ने कहा कि नही....भूत ने मुझे डराया भी नहीं और बोला कि बुक में काचा कूची काचा कूची करके बुक उड़ा दो...और भगवान जी ने कहा कि तुम नीट- नीट लिखो बुक में । सुबह से भानी की कहानी जारी है....। तो हुई न भानी कहानीकारा ।
भानी बिल्डिंग में पीटी उषा पार्ट टू के नाम से जानी जाती हैं...वो उम्र में अपने से तीन-चार साल बड़े बच्चों को भी दौड़ में हरा देती हैं...और हारे हुए बच्चों के माँ -बाप ने भानी को यह नाम दिया है...।
भानी आज कल बिल्डिंग में सब को समझाने का काम भी करती हैं...कोई किसी पर चिल्लाए नहीं...डाँटे नहीं...सब शांत रहें...एक दम शांत। और बड़े बच्चे भी भानी से शांति का पाठ सुन कर खुश रहते हैं...।
भानी की बातें हजार हैं जो खत्म न हों...कभी....इतनी बातें....आगे बताएँगे भानी और बातें....
भानी अभी साढ़े तीन साल की हैं....।